DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में फिर चली बुलडोजर कार्रवाई:जानकी वार्ड में अतिक्रमण हटाया, स्थानीय लोगों में नाराजगी

अयोध्या में एक बार फिर प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम के जानकी वार्ड में गाटा संख्या 1565 की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। यह जमीन नगर पंचायत के कॉम्प्लेक्स और दुकानों के निर्माण के लिए पहले से ही शासन स्तर से स्वीकृत है, लेकिन अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य लंबे समय से ठप पड़ा था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जहां एक ओर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी भी देखने को मिली। पूर्व प्रधान सैय्यद नफीसुल हसन ‘आबिद’ ने आरोप लगाया कि जिस जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है, उसका मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है और 10 फरवरी को अगली सुनवाई प्रस्तावित थी। इसके बावजूद प्रशासन ने जबरन कार्रवाई करते हुए गरीबों की दुकानों पर बुलडोजर चलवा दिया, जो न्यायसंगत नहीं है। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निखिलेश मिश्रा ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को 15 दिन पहले नोटिस जारी की गई थी। निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, जिसके बाद मजबूरन राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई।


https://ift.tt/FvGcWjH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *