DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में दलित किशोरी का किडनैप:शादी समारोह से लापता हुई थी, आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। देर रात हुई लापता
जानकारी के मुताबिक, किशोरी शादी में शामिल होने गई थी। देर रात वह संदिग्ध हालात में गायब हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। साथ गई युवती से मिला सुराग
मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवती से पूछताछ की, जिसके साथ किशोरी शौच के लिए गई थी। युवती ने बताया कि उसका परिचित एक युवक वहां आया और किशोरी को अपने साथ ले गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तलाश तेज कर दी। बरामदगी के बाद मेडिकल
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को किशोरी के साथ बरामद कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए गए। रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई। पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में केस दर्ज
पुलिस क्षेत्र अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/EKi3Dlx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *