DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में टेम्प्रेचर 9°C:सर्द हवाओं से गलन बढ़ी,24 घंटे में बारिश के आसार

अयोध्या में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले दो दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय हल्का कोहरा या बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस अवधि में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चल सकती है। आकाश में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह घना कोहरा भी गिर रहा है, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है। पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड में फिर से वृद्धि हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं हवा में नमी को संघनित कर बादलों का निर्माण कर रही हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत और न्यूनतम 66 प्रतिशत रही। हवा की गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी दर्ज की गई, जबकि वर्षा 0.0 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।


https://ift.tt/904YRta

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *