DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में घना कोहरा:रात का तापमान 10°C, 14 ट्रेनें लेट, अगले 4 दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम

अयोध्या में शनिवार सुबह में घना कोहरा छाया रहा। सुबह से रुक-रूककर सर्द हवा बह रही है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। कोहरे के कारण 14 ट्रेनें लेट कोहरे का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर पड़ा। सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। दृश्यता कम होने से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह और देर रात सफर करना मुश्किल हो गया। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। करीब 14 ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं। कैफियत एक्सप्रेस और दरभंगा एक्सप्रेस के नौ घंटे तक लेट पहुंचने की संभावना जताई गई है। फरक्का एक्सप्रेस लगभग सात घंटे विलंब से चल रही है। कोटा–पटना एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और गंगा सतलज एक्सप्रेस भी एक से तीन घंटे की देरी से पहुंचने की आशंका है। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ठंड में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान दिखे। 24 घंटों में अयोध्या एयरपोर्ट से दो उड़ानें रद्द घने कोहरे ने हवाई सेवाओं को भी प्रभावित किया। बीते 24 घंटों में अयोध्या एयरपोर्ट से दो उड़ानें निरस्त कर दी गईं। सात उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए एयरलाइंस काउंटर पर भटकना पड़ा। कई यात्रियों ने वैकल्पिक यात्रा की योजना बनाई। मौसम विभाग ने आगे भी राहत के आसार नहीं जताए हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। हवाएं मुख्यतः पश्चिमी दिशा से चलेंगी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की अपील की गई है।


https://ift.tt/1lhIaoc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *