DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अयोध्या में आज घना कोहरा:रात का तापमान 5°C, 12 ट्रेनें लेट, 24 दिसंबर तक ऐसे ही रहेगा मौसम

अयोध्या में सोमवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह में कम लोग ही सड़कों पर निकले। कुछ स्थानों पर विजीबिलिटी एक मीटर होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिए रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा कोहरे का असर कोहरे और ठंड का सबसे ज्यादा असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। अयोध्या से आने-जाने वाली करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, अयोध्या एयरपोर्ट से जुड़ी दो उड़ानों के भी विलंब से पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.5 डिग्री नीचे है। दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। 1.1 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से बह रही हवा सापे वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कोहरा लंबे समय तक टिके रहने की संभावना है। हवा की गति 1.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा दक्षिण-पश्चिमी दिशा से चली। कम रफ्तार की हवा के चलते ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने को कहा गया है।


https://ift.tt/YvRky1G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *