अयोध्या में अखिल भारतीय ढाढ़ण महोत्सव समिति की ओर से तीन दिवसीय महोत्सव हो रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए देश और विदेशों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। कार्यक्रम के तहत श्रीराम अर्चा, श्रीराम कीर्तन, मंगल पाठ, भजन-कीर्तन, रामलीला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। दोपहर से देर शाम तक चल रहे कार्यक्रमों में राजस्थान की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। इस आयोजन के मुख्य संरक्षक निर्मल भरतिया हैं। अध्यक्ष शिवाजी बजाज और सचिव नितेश भरतिया के नेतृत्व में ये प्रोग्राम हो रहा है। प्रमुख आयोजकों में प्रमोद बजाज, पवन बजाज, श्याम बजाज, अश्विन बजाज, अजय गुप्ता, मुकेश बजाज और दिनेश भरतिया शामिल हैं। गरीबों को अनाज और कंबल बांटे समिति पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय ढाढ़ण महोत्सव समिति बीते कई वर्षों से देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का निरंतर आयोजन करती आ रही है। संस्था की कुलदेवी आनंद सत्यानंद प्रति (दादी जी) का भव्य मंदिर राजस्थान के शेखावाटी अंचल के डांडा गांव में स्थित है। मान्यता है कि यह स्थान शक्तिपीठ के रूप में प्रतिष्ठित है। महोत्सव के दौरान सेवा कार्यों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। गरीबों को अनाज व कंबल वितरण, दान-महादान जैसे सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आयोजकों ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश सरकार और प्रशासन के प्रति आभार जताया। साथ ही प्रभु श्रीराम एवं कुलदेवी दादी जी से आयोजन की निरंतरता की कामना की।
https://ift.tt/5o2TAsl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply