लोक संस्कृतियों के महापर्व अयोध्या महोत्सव का भूमिपूजन शनिवार को फॉर एवर लॉन में सम्पन्न हुआ।राम नगरी अयोध्या में 25 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित अयोध्या महोत्सव के आयोजन हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम आज विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। यह अवसर अयोध्या की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भूमि पूजन पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा एवं न्यास अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से सम्पूर्ण विधि विधान से किया l इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी श्री चौबे ने अयोध्या की सांस्कृतिक चेतना, सनातन परंपरा और राष्ट्र की आत्मा से जुड़े इस महोत्सव को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा अयोध्या आना ही हमारा सौभाग्य है और अयोध्या महोत्सव जिसने अयोध्या को एक सांस्कृतिक मंच प्रदान किया है निश्चय ही यह संकल्प अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को साकार करेगा l जो जन्म देता है वही विनाश भी करता है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की प्रताड़ना और आंदोलन पर उन्होंने कहा कि जो जन्म देता है वही विनाश भी करता है अगर बांग्लादेश निरंतर अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार करेगा तो उसका विनाश भी हो जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने कहा कि अयोध्या महोत्सव आध्यात्मिक संगम है और 16 वर्षों से यह भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है और इस वर्ष भी यह हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाएगी।
न्यास अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या महोत्सव का या 17 वां संस्करण धर्म संस्कृति के विरासत को आगे बढ़ाएगी, दुरदुरिया और कन्या पूजन के बाद महोत्सव का शुभारंभ 25 दिसंबर से होगा और इस बार हम लोग कवियों का महासंगम कराएंगे जो निश्चित रूप से हर वर्षों से अलग और अलौकिक होगा। इस बार संत समागम भी रखा गया है जो आध्यात्मिक शक्ति को मजबूत करेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महानगर संघ चालक डॉ विक्रमा प्रसाद पांडेय ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह महानगर प्रचारक सुदीप एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, साधु-संत, बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में अयोध्या महोत्सव को जन-जन तक पहुँचाने तथा इसे अयोध्या की गौरवशाली पहचान के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।
अयोध्या महोत्सव के माध्यम से कला, संस्कृति, लोक परंपराओं, आध्यात्मिक विचारधारा और सामाजिक समरसता को मंच प्रदान किया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष श्री हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि यह महोत्सव न केवल अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करेगा, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य भी करेगा।
इस अवसर पर अयोध्या महोत्सव न्यास के प्रबंधक आकाश अग्रवाल ,प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ,संगठन महासचिव अरुण द्विवेदी,महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव, मोहित मिश्रा,बृजेश ओझा, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले,आनंद मोटवानी,मनीष गोयल,उत्तम बंसल,दुर्गेश पांडे दुर्लभ.. सचिव उज्ज्वल चौहान,निकिता चौहान,गौतम सिंह, अभिनव द्विवेदी,शशांक उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी अर्चना गोस्वामी,आजाद सदक,मांडवी सिंह,अनुराग सिंह आलोक तिवारी,सुभान,अनिकेत,तनु पांडेयसमेत समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
https://ift.tt/ceJnMox
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply