अयोध्या और सुल्तानपुर पुलिस ने जानलेवा हमले और पुलिस टीम पर हमले के मुख्य आरोपी आदर्श सिंह की गिरफ्तारी के लिए 40,000 हजार का इनाम घोषित किया है। एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी अभी तक फरार है। आदर्श सिंह पर आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर हमला कर एक उपनिरीक्षक की सरकारी पिस्टल छीन ली थी। हालांकि, बाद में छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली गई थी और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने कुमारगंज थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में आदर्श सिंह की गिरफ्तारी पर 15,000 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, हलियापुर पुलिस ने सुल्तानपुर पुलिस की ओर से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में आदर्श सिंह पर 25,000 हजार का इनाम घोषित किया है। यह मामला 14 नवंबर को तब सामने आया, जब कुमारगंज निवासी राहुल मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया था कि सुभाष उर्फ अंशुमान मिश्रा, आदर्श सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों ने कस्बा कुमारगंज में उन्हें जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग की थी। इस मामले में एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन आदर्श सिंह फरार है। आदर्श सिंह की गिरफ्तारी के लिए 14 दिसंबर को पुलिस टीम ने उसके घर डोभियारा थाना हलियापुर पर छापेमारी की थी। इस दौरान आदर्श सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और कुमारगंज थाने के एक उपनिरीक्षक अकिल हुसैन की सर्विस पिस्टल छीन ली। इस घटना के संबंध में भी जाना हलियापुर में उप निरीक्षक भान प्रताप शाही के तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी आदर्श सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस टीम प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी है।
https://ift.tt/Ldrz71Q
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply