अयोध्या में एमएसएमई को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लाभार्थियों को करीब 20 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया है। इस पहल का उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमियों को आर्थिक संबल देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह ऋण वितरण एमएसएमई योजना के तहत देशभर की लगभग 4500 शाखाओं के माध्यम से किया गया है। उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में भी बड़ी संख्या में उद्यमियों को इसका लाभ मिला है। इसी क्रम में अयोध्या के सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। देश में एमएसएमई का योगदान 20 प्रतिशत मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई सेक्टर का योगदान करीब 50 प्रतिशत है। ऐसे में इस क्षेत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। एमएसएमई के अंतर्गत दिए जाने वाले ऋण से लाभार्थी न सिर्फ नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, बल्कि अपने मौजूदा कारोबार का विस्तार कर रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा छोटे उद्यमियों तक आसान और पारदर्शी तरीके से ऋण पहुंचाया जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकें। कार्यक्रम में जनपद के कई प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे। साथ ही अयोध्या नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय उपस्थिति रहे। सभी अतिथियों ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय उद्योगों के लिए लाभकारी बताया।
https://ift.tt/30c4tPT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply