अम्बेडकरनगर में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शुक्रवार सुबह से ही जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई। दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। आज से स्कूल खुलने के कारण बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ेगा। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से ही ठंड का असर दिखना शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को स्थिति और गंभीर हो गई। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता 10 मीटर से भी कम दर्ज की गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहा, पटेलनगर तिराहा, बसखारी मार्ग और टांडा मार्ग जैसे प्रमुख चौराहों पर सुबह से ही वाहन रेंगते हुए दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोग सिर से पांव तक ऊनी कपड़ों में लिपटे नजर आए। सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर अलाव के पास लोगों की भीड़ देखी गई। बढ़ती ठंड का असर तापमान पर भी स्पष्ट दिखा। जिले में सुबह का न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। घने कोहरे और लगातार ठंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कोहरे के कारण आलू और सरसों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यदि मौसम का यह मिजाज जारी रहा, तो जनजीवन के साथ-साथ खेती पर भी इसका गहरा असर पड़ सकता है।
https://ift.tt/yPnUuLS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply