अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रगड़गंज इलाके में एक महिला आरक्षी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस लाइन में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा द्विवेदी रगड़गंज में किराए के मकान में रहती हैं, जो पुलिस लाइन के बगल में है। उनका आरोप है कि उनके पड़ोस में ‘बेबी केयर सेंटर’ नामक क्लिनिक चलाने वाला धीरेंद्र वर्मा उनके घर के बाहर से वीडियो बना रहा था।जब महिला आरक्षी आकांक्षा द्विवेदी ने धीरेंद्र वर्मा को वीडियो बनाने से रोका और इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि धीरेंद्र वर्मा ने महिला आरक्षी के साथ मारपीट की और उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।घटना से परेशान महिला सिपाही ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र वर्मा को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर नितीश तिवारी ने बताया कि महिला आरक्षी की तहरीर के आधार पर आरोपी धीरेंद्र वर्मा, निवासी अमेदा इब्राहिमपुर, के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी दोहराया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/sizlwjE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply