DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अम्बेडकरनगर में कड़ाके की ठंड, जनजीवन प्रभावित:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे, रोडवेज बसें खड़ी

अम्बेडकरनगर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार सुबह से चली पछुआ हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही ठंड का तीखा असर दिखना शुरू हो गया था। बीते शनिवार को कोहरा कम था, लेकिन दिनभर चली सर्द पछुआ हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। रविवार को भी कोहरा न होने के बावजूद ठंड ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर किया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। प्रशासन द्वारा जिले भर में सौ से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। सभी तहसीलों में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए जा रहे हैं। ठंड का असर यातायात व्यवस्था पर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज की कई बसें बस अड्डों पर ही खड़ी हैं। ठंड के कारण लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।


https://ift.tt/dO7284o

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *