अमेठी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले दो दिनों से पड़ रहे भीषण कोहरे से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, धूप निकलने के बावजूद हवा चलने के कारण गलन अभी भी बरकरार है। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव जारी था। शनिवार और रविवार को पूरे जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार सुबह सूरज निकलने से कोहरे से राहत मिली और दृश्यता में सुधार हुआ। 3 तस्वीरें देखिए… कोहरा छटने से वाहन चालकों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में आसानी हो रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी कम हुआ है। वर्तमान में करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण ठंडक महसूस हो रही है। आज जिले का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
https://ift.tt/Pchl63A
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply