जिलाधिकारी संजय चौहान ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया है। उन्हें 1100-1100 रुपए नकद और अंगवस्त्र प्रदान किए गए। एसआईआर प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी स्वयं लगातार तहसीलों का दौरा कर अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से फीडबैक ले रहे हैं। इसी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। यह सम्मान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रह और डिजिटाइजेशन में उनके योगदान के लिए दिया गया है। जिले की चारों विधानसभाओं से एक-एक बीएलओ का चयन किया गया था। सम्मानित होने वालों में जगदीशपुर विधानसभा के बूथ संख्या 101 के बीएलओ बृजेश कुमार तिवारी (रोजगार सेवक), गौरीगंज विधानसभा के बूथ संख्या 313 के मो. वसीम (रोजगार सेवक), तिलोई विधानसभा के बूथ संख्या 387 की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रोशनी देवी और अमेठी विधानसभा के बूथ संख्या 100 के शिक्षा मित्र लाल साहब सिंह शामिल हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशासन के इस कदम से एसआईआर प्रक्रिया में लगे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।
https://ift.tt/WJ6eiz7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply