DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमेठी में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर:अंबेडकर पार्क की आरक्षित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया

अमेठी में अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया है। तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह कार्रवाई गौरीगंज थाना क्षेत्र के पलिया वार्ड नंबर 5 में हुई। इस दौरान शिकायतकर्ताओं और अवैध कब्जाधारियों के बीच नोकझोंक भी हुई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत कराया। दरअसल, अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित इस जमीन पर राम अंजोर पुत्र झूरी, कल्लू पुत्र अनवर, रामखेलावन पुत्र राम दुलारे और रामचंद्र पुत्र लल्लू यादव ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था। गांव के ही उदय राज पुत्र श्रीनाथ और कृष्ण कुमार पुत्र गजाधर ने इसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद इन सभी कब्जाधारियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नहीं हटाया। इसके बाद आज तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक संतोष सिंह, लेखपाल संतोष कुमार, रंजीत यादव, राजन और जय सिंह के साथ नगर पालिका की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लगभग एक घंटे में बुलडोजर से सभी अवैध निर्माणों को गिरा दिया गया और जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा लिया गया।


https://ift.tt/fhKCcqZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *