अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर स्थित गांव रजाकपूर के पास शुक्रवार को सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने में जुटी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
https://ift.tt/USVkPiT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply