DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा में महिला की चाकू से गोदकर हत्या:आरोपी ने खुद को मकान में किया बंद, परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के पचोकरा गांव में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने के बजाय खुद को एक मकान में बंद कर छिप गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर एएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। देखें वारदात की फोटो…


https://ift.tt/smcoAeH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *