अमरोहा में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कलेक्ट्रेट बाईपास पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों का कहना था कि वे केंद्र सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के माध्यम से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों का घेराव किया जाना था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अवैध संपत्ति अर्जित कर पूरे देश में अपने कार्यालय बनाए हैं। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। सुरक्षा के मद्देनजर भाजपा कार्यालय पर दो थानों की पुलिस, क्षेत्राधिकारी (सीओ) और पीएसी बल तैनात किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी सुखराज सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालयों के घेराव का निर्देश मिला था। गुरुवार को घेराव की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक लिया।
https://ift.tt/xER9coI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply