DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमरोहा में बम की तरह हुआ धमाका:रजबपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, 2 घायल

अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर मंगलवार शाम को एक बड़ा धमाका हुआ जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार का टायर बम की तरह फटा जिसमें चालक की मौत हो गई, दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के पास हुई। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। देखिए हादसे से 3 जुड़ी तस्वीरें धमाके के बाद यातायात रहा बाधित अनियंत्रित होंडा अमेज कार दूसरी लेन में चल रही एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। दिल्ली की ओर से आ रही होंडा अमेज कार के चालक अपूर्व शुक्ला (पुत्र राजीव शुक्ला, निवासी बड़ा बाजार, थाना अमरोहा नगर) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार में सवार उनकी एक महिला साथी भी घायल हुई हैं। इसके अतिरिक्त, स्विफ्ट डिजायर टैक्सी के चालक को भी चोटें आई हैं। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया गया है। रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/hsBa4ze

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *