जुए में पैसे हारने के बाद मोबाइल दुकानदार ने तमंचे के बल पर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस की पूछताछ में सच की परतें खुलने लगीं तो दुकानदार थाने से ही फरार हो गया। मामला सामने आते ही परिजनों ने भी चौंकाने वाला बयान दे दिया। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह घटना झूठी है और वे किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दुकानदार का दावा था कि वह जैसे ही कन्नौज की ओर जा रहे ऑटो में बैठा। ड्राइवर ने गांगूपुर क्रासिंग के पास ऑटो को गांव की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर पीछे बैठे दो युवकों ने तमंचा लगा दिया और मारपीट कर बैग में रखे करीब दो लाख रुपये के मोबाइल, रिपेयरिंग सामान, जेब में रखे 2400 रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। जब पुलिस ने अजय से मोबाइल खरीद के बिल और लखनऊ के दुकानदार का नाम-नंबर मांगा तो उसने बिल भी लूट जाने की बात कही। पुलिस के सवाल बढ़ते ही वह ‘अभी आता हूं’ कहकर बाहर गया और फिर लौटकर नहीं आया। यह है पूरा मामला… कन्नौज के सरायमीरा निवासी अजय शुक्ला पुत्र सुरेश चंद शुक्ला की कन्नौज में शुक्ला टेलीकॉम नाम से मोबाइल की दुकान है। अजय ने मंगलवार देर रात अरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लखनऊ से 17 मोबाइल और मोबाइल रिपेयरिंग का सामान लेकर लौट रहे थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अरौल कट पर उतरे और कन्नौज जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान भाई अमित के कॉल करने पर अजय ने कहा कि उसे ऑटो और बदमाश दिख गए हैं वह पीछा कर रहा है, लेकिन लोकेशन नहीं बताई। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। बाद में फोन किसी अज्ञात व्यक्ति ने उठाकर पाल चौराहे पर चार्ज होने की जानकारी दी। परिजनों ने राज खोला
थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि अजय जुए में पैसे हार गया था। उसी नुकसान को छिपाने के लिए उसने लूट की झूठी पटकथा रची। पुलिस युवक की तलाश कर रही है और उसके सामने आने के बाद ही सच्चाई पूरी तरह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
https://ift.tt/7AhpztS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply