DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अभाविप काशी प्रांत अधिवेशन जौनपुर में संपन्न, चार प्रस्ताव पारित:शिक्षा, राष्ट्र चेतना, पर्यावरण, सोनभद्र विकास पर हुए अहम निर्णय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) काशी प्रांत का 65वां प्रांतीय अधिवेशन जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ‘रानी अब्बक्का नगर’ में आयोजित इस तीन दिवसीय अधिवेशन में विभिन्न सांगठनिक और शैक्षिक विषयों पर संवाद हुआ। इस दौरान चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई है। अधिवेशन के अंतिम दिन चार प्रमुख प्रस्तावों को पारित किया गया। इनमें ‘केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों में रिक्त सीटें एवं देर तक चलती प्रवेश प्रक्रिया चिंतनीय’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्र चेतना का अमर घोष’, ‘स्क्रीन टाइम से ग्रीन टाइम की ओर: एक संतुलित जीवन की पहल’ और ‘सीमांत से सशक्तिकरण तक: सोनभद्र के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना’ शामिल थे। अभाविप काशी प्रांत आगामी सत्र में इन प्रस्तावों पर प्रमुखता से कार्य करेगा। नवनिर्वाचित काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सुल्तानपुर के संतोष सिंह अंश, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राम शंकर उरांव, प्रयाग महानगर की आभा त्रिपाठी और गाजीपुर के रवि शेखर सिंह को प्रांत उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। कौशांबी के शिवबाबू चौधरी, प्रयाग महानगर की निवेदिता मिश्रा, भदोही के अमन सिंह और वाराणसी महानगर की त्रिकांत सिंह जाटव को प्रांत सह-मंत्री नियुक्त किया गया है। नवीन एवं पुरानी कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए अभाविप, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण ही अभाविप ने 77 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तय की है। अभाविप एक चलायमान और परिवर्तनशील संगठन है, जहाँ कार्यकर्ता अपने विद्यार्थी जीवन तक कार्य करते हैं। शाही ने आगे कहा कि इस ध्येय यात्रा के दौरान अभाविप की कार्यपद्धति के अनुरूप कार्य करने से कार्यकर्ता का व्यक्तित्व निखरता है और उनमें ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव विकसित होता है। इसी कारण अभाविप आज विश्व की सबसे बड़ी और सशक्त छात्रशक्ति बनकर उभरी है। उन्होंने जोर दिया कि अभाविप केवल एक व्यक्ति-समूह नहीं, बल्कि एक विचार है, और सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी।


https://ift.tt/XE89SUi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *