DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

​अब साइबर स्पेस में भी जीतेगा भारत:कानपुर के अखिलेश द्विवेदी ने भारत की सैन्य तैयारियों पर शोध किया

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) एक बार फिर चर्चा में है। विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग के शोधार्थी अखिलेश द्विवेदी ने अपनी पीएचडी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। उनका यह शोध भारत की सैन्य तैयारियों और भविष्य की रक्षा चुनौतियों को लेकर एक नई राह दिखाता है। अखिलेश द्विवेदी का शोध विषय “Contemporary Indian War Preparedness and Role of Defence Strategy” है। इस अध्ययन में उन्होंने साफ किया है कि आज के दौर में युद्ध केवल सीमाओं पर सैनिकों की लड़ाई तक सीमित नहीं रह गया है। अब साइबर सुरक्षा, सूचना युद्ध (Information Warfare) और आंतरिक सुरक्षा जैसे विषय हार-जीत तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अखिलेश ने यह शोध प्रो. अरुण कुमार दीक्षित के कुशल निर्देशन में पूरा किया है। खास बात यह है कि अखिलेश वर्तमान में बेंगलुरु में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय हैं, जिससे उनके किताबी ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव का भी साथ मिला है। यह शोध आने वाले समय में देश के नीति-निर्माताओं के लिए एक मार्गदर्शक (गाइड) के रूप में काम कर सकता है।
शोध की मुख्य बातें: बहुआयामी रणनीति: भारत को केवल पारंपरिक हथियारों पर निर्भर न रहकर तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। बेहतर समन्वय: रक्षा नीतियों और उन्हें जमीन पर लागू करने वाली एजेंसियों के बीच तालमेल बिठाकर देश के संसाधनों का सही उपयोग किया जा सकता है। आर्थिक लाभ: यदि रणनीति सही हो, तो रक्षा क्षेत्र में होने वाला खर्च अधिक सार्थक और परिणाम देने वाला साबित होगा। समाज पर प्रभाव: एक मजबूत रक्षा रणनीति न केवल सीमा सुरक्षित रखती है, बल्कि आपदा प्रबंधन और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में भी सहायक होती है।


https://ift.tt/CD1aAlH

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *