आगरा में 19 साल की एक लड़की ने सुसाइड का फर्जी वीडियो बनाया। वायरल होने के लिए उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद मेटा के एआई सिस्टम ने इसे सुसाइड का कंटेंट मनाते हुए पुलिस को अलर्ट किया। अलर्ट मिलते ही पुलिस लड़की की लोकेशन पर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़की सही-सलामत मिलती है। पता चला कि लड़की ने फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस टीम ने लड़की की पूरी काउंसलिंग की। उसे समझाया गया कि इस प्रकार का कोई कदम न उठाए। साथ ही इस प्रकार के कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें। मामला बसई अरेला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। अब जानिए पूरा मामला…. बसई अरेला थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली 19 साल की लड़की यह वीडियो बनाकर पोस्ट किया। लड़की के परिजनों का कहना है कि रविवार को उसे बुखार था। वह दवा खा रही थी। इसी दौरान उसने ऐसे ही वीडियो बना लिया। वीडियो को अगले दिन सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हमें नहीं पता था कि वीडियो से इतनी बड़ी समस्या हो जाएगी। अगर मालूम होता तो ऐसा वीडियो नहीं बनाने देते। वीडियो में क्या दिख रहा जिस वीडियो को लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के हाथ में एक 10 टैबलेट की एक स्ट्रिप है। वह उसमें से टैबलेट निकलती है। इसके बाद सभी टैबलेट एक साथ खा लेती है। टैबलेट खाने के बाद लड़की पानी पी लेती है। वीडियो में लड़की की आंखों में आंसू भी भरे हुए हैं। वह रो-रो रही है। ऊपर एबुलेंस की फोटो भी दिख रही है। साथ में ही लिखा है- मुझे अब जल्दी मौत चाहिए। बस भगवान जी, अब मेरा जीने का मन नहीं है। पीछे बैकग्राउंड में गाना चल रहा है- ‘रोई ना जो याद मेरी आई वे, खुश रही अखा ना पर आई वे, क्या हुआ जो तू मुझसे दूर हो गया…’। लड़की ने यह वीडियो रविवार को बनाया। सोमवार को वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 20 मिनट में मेटा ने पुलिस को अलर्ट किया वीडियो अपलोड होने के 20 मिनट बाद मेटा सुसाइड के बारे पुलिस को अलर्ट करता है। एक लड़की सुसाइड कर रही है, उसे बचाओ। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आती है। 10 मिनट में पुलिस उस लड़की की लोकेशन पर पहुंचती है, जहां उसका घर था। घर पहुंचने के बाद पुलिस को लड़की सही-सलामत मिलती है। महिला सिपाहियों ने लड़की और उसके परिजनों से वायरल वीडियो के मामले में पूछताछ की। लड़की ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसे बुखार आ गया था। उसने टैबलेट खाते हुए एक सुसाइड का प्रयास करने का वीडियो बना दिया था। किसी का कोई दबाव नहीं पुलिस की काउंसलिंग में लड़की ने कहा- मुझ पर किसी भी परिजन और माता-पिता का कोई दबाव नहीं है। मैंने ऐसे ही वायरल होने के लिए वीडियो बना लिया था। मुझे नहीं पता था कि इस वीडियो से इतनी बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। उसने पुलिस टीम को पूरा आश्वासन दिया के आगे से ऐसा वीडियो वह नहीं बनाएगी। मेटा के अलर्ट और पुलिस की कार्रवाई के बाद लड़की के भाई ने पुलिस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस समय रहते हमारे घर पर पहुंची। बहन ने ऐसी वीडियो डाली है। इसकी जानकारी हमें भी नहीं थी। पुलिस का हम धन्यवाद करते हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें – रैपिड-रेल VIDEO वाली छात्रा ने जान देने की कोशिश की:रिश्तेदार के घर भेजा गया; गाजियाबाद में पड़ोसी बोले- दोनों की शादी करा दो नमो भारत रैपिड ट्रेन के अश्लील VIDEO में दिखने वाली छात्रा ने जान देने की कोशिश की। परिवार ने उसका ट्रीटमेंट कराने के बाद दूसरे शहर में रिश्तेदार के घर भेज दिया है। छात्रा गाजियाबाद की रहने वाली है और बालिग है। वह मेरठ रोड के इंस्टीट्यूट में BCA कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/YbU3qHB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply