DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अनूपशहर में दो नाबालिग बहनों की शादी रुकी:पुलिस और बाल संरक्षण टीम ने अहमदगढ़ से आई बारात लौटाई

बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों की शादी को पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने रुकवा दिया। बुधवार रात अहमदगढ़ थाना क्षेत्र से आई बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। टीम को दोनों दुल्हनों के नाबालिग होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बाल संरक्षण अधिकारी को यह जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति ने फोन पर दी थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि दोनों बहनें नाबालिग हैं और परिवार वाले उनकी शादी करवा रहे हैं। वधू पक्ष ने शादी की पूरी तैयारियां कर ली थीं और बारात के पहुंचते ही बैंडबाजों की धुन पर बराती थिरकने लगे थे। सूचना मिलने पर देर रात करीब 10:30 बजे टीम गांव पहुंची। टीम ने देखा कि बारात आई हुई थी। आयु का पता लगाने के लिए लड़कियों के परिजनों से जन्म प्रमाण पत्र जैसे कागजात मांगे गए, लेकिन वे उपलब्ध नहीं करा सके। इसके बाद टीम व पुलिस ने दोनों लड़कियों की शादी रुकवा दी। टीम ने दोनों नाबालिग दुल्हनों से बात की और उन्हें कम उम्र में शादी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। टीम ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से भी बात की। इसके बाद, ग्रामीण, ग्राम प्रधान और परिजनों से शादी न करवाने की बात एक लेटर पैड पर लिखवाई गई। टीम करीब डेढ़ घंटे तक गांव में रही और फिर वापस लौट गई। यह शादी सालवाहन थाना अहमदगढ़ निवासी दो सगे भाइयों से हो रही थी। टीम के जाने के बाद बारात भी बैरंग वापस लौट गई। शादी रुकने के बाद समारोह की रौनक फीकी पड़ गई। बाल संरक्षण अधिकारी अमित कुमार ने बताया है कि बृहस्पतिवार को (आज) परिजनों के साथ किशोरियों को बुलंदशहर बाल संरक्षण कार्यालय बुलाया गया है, जहां शपथपत्र लेने और काउंसलिंग सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/ricDhu7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *