DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अधिशासी अभियंता के खिलाफ व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन:सुपर मार्केट बिल्डिंग गिराने के प्रस्ताव पर कलेक्ट्रेट में नारेबाजी

रायबरेली में बुधवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अभियंता स्वर्ण सिंह के खिलाफ सैकड़ों व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुपर मार्केट की बिल्डिंग को गिराकर नया निर्माण करने के नगर पालिका के प्रस्ताव के विरोध में था। व्यापारी सुपर मार्केट परिसर से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने ‘ईओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी’, ‘व्यापारी एकता जिंदाबाद’ और ‘अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए, जिससे उनका आक्रोश स्पष्ट दिखा। दरअसल, पीडब्ल्यूडी विभाग ने सुपर मार्केट की वर्षों पुरानी बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया है। इसके बाद नगर पालिका ने पूरी बिल्डिंग को गिराकर नए सिरे से निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव से सुपर मार्केट में लंबे समय से दुकानें चला रहे सैकड़ों दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना है कि यदि बिल्डिंग क्षतिग्रस्त है, तो उसकी मरम्मत कराई जा सकती है। पूरी बिल्डिंग को गिराना नियम और नीति के विरुद्ध है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानदारों को विस्थापित करने की तैयारी कर रहा है, जो उन्हें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने मांग की है कि जब तक कोई ठोस और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक सुपर मार्केट की बिल्डिंग को गिराने के प्रस्ताव पर तत्काल रोक लगाई जाए। इस विरोध प्रदर्शन में व्यापारी नेता पारुल बाजपेई, अतुल गुप्ता, पंकज मुरारका सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


https://ift.tt/PrcVj3g

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *