DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘अधिवक्ताओं से मिला स्नेह अमूल्य अनुभव’:इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा, बार एसोसिएशन ने दी विदाई

“अधिवक्ताओं से मिला स्नेह मेरे जीवन का अमूल्य अनुभव है। आप सभी मेरे अपने हैं और मैं हमेशा आप लोगों का रहूंगा।” यह बातें मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित विदाई समारोह के दौरान मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहीं। बार से मिला सीखने का अवसर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न जनपदों की बार एसोसिएशन से उन्हें निरंतर कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिला। उच्च न्यायालय में अपने कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं से मिला स्नेह, सम्मान और प्रेरणा उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। माल्यार्पण कर किया गया न्यायमूर्ति का स्वागत कार्यक्रम के आरम्भ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया। महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि न्यायमूर्ति नलिन के व्यक्तित्व के बारे में जितना कहा जाए, उतना ही कम है। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के दौरान उन्होंने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को समान रूप से सुनते हुए निर्णय दिए और सदैव न्याय की गरिमा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने बार एसोसिएशन की ओर से उनके सुखद, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यह विदाई नहीं, अभिनन्दन समारोह: अध्यक्ष अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने कहा कि ऐतिहासिक लाइब्रेरी हॉल में अधिवक्ताओं की बड़ी उपस्थिति यह दर्शाती है कि यह केवल विदाई समारोह नहीं, बल्कि एक अभिनन्दन कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव अपने शांत, संयमित और निष्पक्ष निर्णयों के लिए जाने जाते हैं और न्यायिक कार्यों के दौरान उनके चेहरे पर कभी उत्तेजना नहीं देखी गई। बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित समारोह की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पाण्डे ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी (के.के. द्विवेदी), उपाध्यक्ष अमित कुमार सिंह (सोनू), विवेक मिश्र, राज कुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरुण, संयुक्त सचिव प्रशासन वैरिस्टर सिंह, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी शशि कुमार द्विवेदी (उग्र), संयुक्त सचिव महिला बिन्दु कुमारी, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार मिश्र सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आर.डी.) द्वारा उपलब्ध कराई गई।


https://ift.tt/1lk09hV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *