प्रयागराज में शब-ए-बारात पर जहां दूसरे कब्रिस्तान रोशनी से जगमग रहे। वहीं माफिया अतीक अहमद, अशरफ और उसके बेटे अशद की कब्र अंधेरे में डूबी रही। हालांकि देर रात चोरी छिपे कुछ रिश्तेदार और करीबी लोग तीनों की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंचे। जबकि अतीक के दोनों बेटे अहजम और पांचवे नंबर का बेटा अबान फातेहा पढ़ने नहीं आए। अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी समेत अन्य सगे रिश्तेदारों का कुछ पता नहीं चला। बता दें उमेश पाल हत्याकांड के बाद 13 अप्रैल 2023 को अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद तीनों के शव शहर के कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। सबसे पहले अतीक, अशरफ और असद के कब्र तस्वीरें देखिए… सुबह कुछ रिश्तेदार कब्रों पर पहुंचे कुछ रिश्तेदार सुबह सुबह कब्रों पर पहुंचे ताकि वह चर्चा में न आ सकें। हालांकि रात में कब्रिस्तान में कुछ युवक निगरानी करते नजर आए कि कोई वहां का वीडियो बनाकर वायरल न करें। कुछ लोगों ने कैमरा निकाला तो युवकों ने उनका ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा अली झांसी जेल में बंद है। दो बेटे अहजम और अबान प्रयागराज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। हालांकि पढ़ाई के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली में हैं। अब पढ़िए उमेश पाल हत्याकांड के बारे में 24 फरवरी, 2023। प्रयागराज में उमेश पाल का मर्डर हुआ। माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप लगा। अरमान, गुलाम, शाबिर, गुड्डू मुस्लिम और अतीक का बेटा असद CCTV में गोली चलाते हुए दिखे। अतीक गुजरात की जेल में, जबकि उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद था। अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब पर उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने और शूटर्स की मदद करने के आरोप लगे। 8 राज्यों में अलर्ट, शाइस्ता-जैनब वांटेड हैं यूपी पुलिस ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया। राज्यों की पुलिस को बताया गया कि ये महिलाएं वांटेड हैं। दिल्ली समेत चुनिंदा एयरपोर्ट पर उनकी फोटो भेजी गई। लुक आउट नोटिस जारी हुआ, लेकिन जांच एजेंसियां दोनों को ट्रेस नहीं कर सकीं। माफिया अतीक के परिवार की 3 महिलाओं पर इनाम घोषित है। शाइस्ता पर 50 हजार, जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम है। उन्हें प्रयागराज पुलिस, STF, लोकल इंटेलिजेंस तलाश रही है। वहीं, शाइस्ता को इन तीनों एजेंसियों के अलावा ED भी तलाश रही है। उमेश पाल मर्डर के बाद शाइस्ता अंडरग्राउंड हुई माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी, 2023 से फरार हो गई। शाइस्ता को आखिरी बार तब देखा गया, जब पुलिस टीमों ने अतीक के बेटे अहजम और अबान से पूछताछ की। तब शाइस्ता चकिया (प्रयागराज) में थी। उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर 5 लाख के इनामी शूटर्स गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद जैनब फरार हो गई। इन सभी के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात तक छापेमारी हुई। बाद में एक टीम कई दिनों तक हैदराबाद में रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। शाइस्ता की लास्ट लोकेशन दिल्ली के बाद ओडिशा में मिली थी। पुलिस ओडिशा पहुंची, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जैनब केस की पैरवी करती रही, केस में नाम आते ही गायब हुई अशरफ की पत्नी जैनब की बात करें तो उमेश हत्याकांड के बाद कई दिनों तक वो शहर में रही। वकीलों के साथ वह पैरवी में जुटी रही। जैनब ने रिपोर्टर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अतीक-अशरफ को फंसाया जा रहा है। इस दौरान अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ थी। आयशा ने यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी पर आरोप लगाए थे कि चूंकि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने वाली थी, इसलिए पूरे परिवार को फंसाया जा रहा। नंदी पर 5 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगाया गया। इसके बाद जैनब साबरमती जेल से अतीक को लाए जाने के दौरान कार में नजर आई थी। फरारी के बाद जैनब की लोकेशन लखनऊ मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो अशरफ के वकील विजय मिश्र की गिरफ्तारी की गई, लेकिन जैनब नहीं मिली। फिर जैनब की लोकेशन उसके मायके हटवा प्रयागराज में मिली। तब 6 टीमों ने हटवा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। ड्रोन तक से घरों की निगरानी कराई गई। हटवा के बाद से जैनब की लोकेशन फिर कहीं नहीं मिली। शाइस्ता पर 7 केस, 2 मकान गिराए गए अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 7 केस दर्ज हैं। 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति है। शाइस्ता के नाम पर रजिस्टर्ड दो मकान गिराए गए। वहीं, जैनब बीए पास है। 3 बेटी, 1 बेटा है। 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बताई जाती है। जैनब के 2 मकान और उसके भाइयों के 3 मकान गिराए गए। जैनब पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के अलावा वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने का केस है। अतीक के परिवार और करीबियों के 16 मकान गिराए जा चुके हैं। अतीक के 2 बेटे जेल में, 2 हटवा इलाके में रह रहे माफिया अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है। दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल भेजा गया है। 2 छोटे बेटे अहजम और अबान धूमनगंज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। दोनों की सुरक्षा में गनर तैनात हैं 3 हजार करोड़ का मालिक अतीक का परिवार माफिया अतीक और उसका परिवार पुलिस और ED के रिकॉर्ड में 3000 करोड़ का मालिक है। ED ने अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। ED को अब शाइस्ता की तलाश है। आरोप पत्र में कहा- शाइस्ता ने करोड़ों की धन उगाही की। अवैध रूप से अर्जित माफिया की संपत्ति में शाइस्ता परवीन का दखल सामने आया है। ED ने दिसंबर, 2021 में अतीक और शाइस्ता की 8.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की थी। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… गाजियाबाद-मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं:उम्र 12-14-16 साल; सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/qajSgzf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply