DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अतीक-अशरफ और असद की कब्रों पर चढ़े फूल-VIDEO:अंधेरे में डूबीं माफिया की कब्रों पर करीबी पहुंचे, अब्बा के लिए फातेहा पढ़ने नहीं पहुंचे दोनों बेटे

तारीख : 15 अप्रैल 2023, समय: रात लगभग 10:30 बजे स्थान: प्रयागराज (कॉल्विन अस्पताल कैंपस) अत्याधुनिक असलहों से गोलियों की तड़तड़ाहट और माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम अशरफ की हत्या। इससे पहले 13 अप्रैल 2023 को अतीक के तीसरे नंबर के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। प्रयागराज शहर के कसारी मसारी कब्रिस्तान में अतीक, अशरफ और असद को दफनाया गया था। तब पुलिस की सख्ती और पूरे शहर में बैरिकेडिंग की वजह से अतीक, अशरफ और असद क जनाजे में लोग शामिल नहीं हो सके थे। अब शब ए बरात (शबेकद्र) है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पुरखों को याद करते हैं। कब्रों पर चरागा कर फातेहा पढ़ते हैं। कब्रिस्तानों में रौशनी कर पूरी रात तिलावत की जाती है ताकि उनके अपनों को सवाब मिले उनके गुनाह माफ हो सकें, उन्हें जन्नत नसीब हो। मंगलवार को शबेकद्र पर अतीक उसके बगल अशरफ और अतीक की कब्र के पास ही उसके बेटे असद की कब्रें अंधेरे में डूबी रहीं। अतीक के चौथे नंबर का बेटा अहजम और पांचवे नंबर का बेटा अबान अपने अब्बा यानि अतीक की कब्र पर फूल चढ़ाने खुद नहीं पहुंचे। करीबी और जानकारों की मानें तो दोनों दिल्ली में ही हैं। एक तो प्रशाासन की निगाह में कोई बात न हो, दूसरे वीडियो आदि बनाकर नई परेशानी न खड़ी कर दी जाए और तीसरे सुरक्षा कारणों की वजह से दोनों बेटे अपने अब्बा, चाचा और भाई की कब्रों फातेहा पढ़ने कब्रिस्तान नहीं गए। जहां अन्य कब्रिस्तान रोशनी से नहाए नजर आए वहीं जहां अतीक, अशरफ और असद को दफनाया गया था वह अंधेरे में डूबी नजर आई। हां चोरी छिपे और बारी बारी कुछ रिश्तेदार, करीबी और बिरादरी के लोग तीनों की कब्रों पर फूल चढ़ाने पहुंचे। अतीक, अशरफ और असद की कब्रों पर गुलाब चमेली के फूल नजर नजर आए। कुछ लोगों ने अगरबत्ती और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। हालांकि अतीक की पत्नी शाइस्ता, अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी समेत अन्य सगे रिश्तेदार कब्रों पर फातेहा पढ़ने नहीं गए। कुछ रिश्तेदार सुबह सुबह कब्रों पर पहुंचे ताकि वह चर्चा में न आ सकें। हालांकि रात में कब्रिस्तान में कुछ युवक निगरानी कतरे नजर आए कि कोई वहां का वीडियो बनाकर वायरल न करें। कुछ लोगों ने कैमरा निकाला तो युवकों ने उनका ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है। दूसरे नंबर का बेटा अली झांसी जेल में बंद है। दो बेटे अहजम और अबान प्रयागराज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। हालांकि पढ़ाई के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली में हैं। देश के सबसे चर्चित हत्याकांड तीन साल होने को आ रहे हैं। वक्त के साथ यूपी पुलिस का ऑपरेशन अतीक भी ठंडा पड़ा गया। कभी माफिया अतीक घर राजनेताओं, अफसर दरबार लगाते थे, अब आलीशान मकान को बुल्डोजर ने खंडहर बना डाला है। अतीक की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी इनामी जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी यूपी की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार है। आखिरी लोकेशन… शाइस्ता परवीन : ओडिशा जैनब फातिमा : हटवा गांव (प्रयागराज) पुलिस शाइस्ता और जैनब को क्यों तलाश रही? 24 फरवरी, 2023। प्रयागराज में उमेश पाल का मर्डर हुआ। माफिया अतीक अहमद पर हत्या कराने का आरोप लगा। अरमान, गुलाम, शाबिर, गुड्‌डू मुस्लिम और अतीक का बेटा असद CCTV में गोली चलाते हुए दिखे। अतीक गुजरात की जेल में, जबकि उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद था। अतीक की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब पर उमेश पाल की हत्या की साजिश में शामिल होने और शूटर्स की मदद करने के आरोप लगे। 8 राज्यों में अलर्ट, शाइस्ता-जैनब वांटेड हैं यूपी पुलिस ने 8 राज्यों में अलर्ट जारी किया। राज्यों की पुलिस को बताया गया कि ये महिलाएं वांटेड हैं। दिल्ली समेत चुनिंदा एयरपोर्ट पर उनकी फोटो भेजी गई। लुक आउट नोटिस जारी हुआ, लेकिन जांच एजेंसियां दोनों को ट्रेस नहीं कर सकीं। माफिया अतीक के परिवार की 3 महिलाओं पर इनाम घोषित है। शाइस्ता पर 50 हजार, जैनब फातिमा और अतीक की बहन आयशा नूरी पर 25-25 हजार का इनाम है। उन्हें प्रयागराज पुलिस, STF, लोकल इंटेलिजेंस तलाश रही है। वहीं, शाइस्ता को इन तीनों एजेंसियों के अलावा ED भी तलाश रही है। उमेश पाल मर्डर के बाद शाइस्ता अंडरग्राउंड हुई माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड के तीसरे दिन यानी 27 फरवरी, 2023 से फरार हो गई। शाइस्ता को आखिरी बार तब देखा गया, जब पुलिस टीमों ने अतीक के बेटे अहजम और अबान से पूछताछ की। तब शाइस्ता चकिया (प्रयागराज) में थी। उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देकर 5 लाख के इनामी शूटर्स गुड्‌डू मुस्लिम, साबिर और अरमान अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद जैनब फरार हो गई। इन सभी के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात तक छापेमारी हुई। बाद में एक टीम कई दिनों तक हैदराबाद में रही, लेकिन किसी का सुराग नहीं मिल सका। शाइस्ता की लास्ट लोकेशन दिल्ली के बाद ओडिशा में मिली थी। पुलिस ओडिशा पहुंची, लेकिन कुछ पता नहीं चला। जैनब केस की पैरवी करती रही, केस में नाम आते ही गायब हुई जैनब की बात करें तो उमेश हत्याकांड के बाद कई दिनों तक वो शहर में रही। वकीलों के साथ वह पैरवी में जुटी रही। जैनब ने रिपोर्टर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अतीक-अशरफ को फंसाया जा रहा है। इस दौरान अतीक की बहन आयशा नूरी भी साथ थी। आयशा ने यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी पर आरोप लगाए थे कि चूंकि शाइस्ता मेयर का चुनाव लड़ने वाली थी, इसलिए पूरे परिवार को फंसाया जा रहा। नंदी पर 5 करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगाया गया। इसके बाद जैनब साबरमती जेल से अतीक को लाए जाने के दौरान कार में नजर आई थी। फरारी के बाद जैनब की लोकेशन लखनऊ मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की तो अशरफ के वकील विजय मिश्र की गिरफ्तारी की गई, लेकिन जैनब नहीं मिली। फिर जैनब की लोकेशन उसके मायके हटवा प्रयागराज में मिली। तब 6 टीमों ने हटवा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। ड्रोन तक से घरों की निगरानी कराई गई। हटवा के बाद से जैनब की लोकेशन फिर कहीं नहीं मिली। हालांकि, कहा जाता रहा कि वह हटवा में ही किसी मकान में अंडरग्राशाइस्ता पर 7 केस, 2 मकान गिराए गए अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 7 केस दर्ज हैं। 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति है। शाइस्ता के नाम पर रजिस्टर्ड दो मकान गिराए गए। वहीं, जैनब बीए पास है। 3 बेटी, 1 बेटा है। 50 करोड़ की संपत्ति की मालकिन बताई जाती है। जैनब के 2 मकान और उसके भाइयों के 3 मकान गिराए गए। जैनब पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के अलावा वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने का केस है। अतीक के परिवार और करीबियों के 16 मकान गिराए जा चुके हैं। अतीक के 2 बेटे जेल में, 2 हटवा इलाके में रह रहे माफिया अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद लखनऊ जेल में है। दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल भेजा गया है। अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद झांसी में STF के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। 2 छोटे बेटे अहजम और अबान धूमनगंज के हटवा इलाके में रह रहे हैं। दोनों की सुरक्षा में गनर तैनात हैं 3 हजार करोड़ का मालिक अतीक का परिवार माफिया अतीक और उसका परिवार पुलिस और ED के रिकॉर्ड में 3000 करोड़ का मालिक है। ED ने अतीक की फरार पत्नी शाइस्ता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। ED को अब शाइस्ता की तलाश है। आरोप पत्र में कहा- शाइस्ता ने करोड़ों की धन उगाही की। अवैध रूप से अर्जित माफिया की संपत्ति में शाइस्ता परवीन का दखल सामने आया है। ED ने दिसंबर, 2021 में अतीक और शाइस्ता की 8.14 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी कुर्क की थी।


https://ift.tt/JZmYNvC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *