DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अतिक्रमण हटाते समय 3 मंजिला घर पोकलैंड पर गिरा,VIDEO:चालक गंभीर, बांदा के व्यापारियों में आक्रोश; 1 सप्ताह से चल रहा अभियान

बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में मुख्य चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान अतिक्रमण हटवाते समय एक तीन मंजिला मकान अचानक पोकलैंड मशीन पर गिर गया। हादसे में पोकलैंड मशीन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बबेरू मुख्य चौराहे के पास सुंदरीकरण कार्य के तहत अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किया जा रहा था। मकान पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मशीन पूरी तरह दबने से बच गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सामने आया है।
पढ़िए पूरा मामला… बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे के सुंदरीकरण और सड़क चौड़ीकरण के लिए सोमवार से प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। अभियान के तहत चिन्हित स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही कई व्यापारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। वहीं शुक्रवार को प्रशासन 6 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। करीब 2 बजे देवेंद्र कसौंधन के करीब आधे घंटे तक मकान गिराया गया। इसके बाद 3 मंजिला भवन का एक बड़ा हिस्सा पोकलैंड मशीन पर आ गिरा। हादसे में पोकलैंड मशीन चला रहे 28 वर्षीय चालक दिलीप कुमार मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो बुलडोजरों की मदद से पोकलैंड मशीन के ऊपर गिरा मलबा हटाया गया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में पोकलैंड मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप हादसे की सूचना मिलते ही सीओ सौरभ सिंह और उप जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। जेसीबी की सहायता से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तरीके पर सवाल उठाते हुए तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर लापरवाही का आरोप लगाया है। व्यापारियों कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के इस तरह की कार्रवाई से भविष्य में भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।
10 साल से चला रहे हैं मशीन घायल चालक दिलीप कुमार ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से मशीन चला रहे हैं। पोकलैंड मशीन हमीरपुर निवासी विकास सचान की है। वह इससे पैलानी क्षेत्र में बालू खनन का काम कर रहे थे। लेकिन मालिक के निर्देश पर मशीन बबेरू लाई गई थी। प्रत्यक्षदर्शी मनोज शिवहरे ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य के दौरान देवेंद्र कसौंधन का मकान जेसीबी से गिराया जा रहा था। तभी अचानक पूरी बिल्डिंग का हिस्सा मशीन पर गिर गया। जिससे चालक घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। 3 करोड़ रुपए सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत चौराहे के सुंदरीकरण के लिए शासन से लगभग तीन करोड़ रुपए की धनराशि पहले ही स्वीकृत की जा चुकी है। प्रशासन ने बीते दिनों व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई गई। इसके बाद प्रशासन ने तीन बार नोटिस जारी किए। कई बार मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। फिर भी चिन्हित अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। एसडीएम अवनीश त्यागी ने बताया- उनका दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। मशीन संचालन और भवन गिराने की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था की है। चालक को चोटें आई हैं और उसे बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
————————————– ये भी पढ़ें… स्कूल में कुरान की आयतें लगाईं, महापुरुषों की तस्वीर गायब:संभल में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, बोले- ये इस्लामिक जिहाद चल रहा संभल के सरकारी स्कूल में महापुरुषों की तस्वीर हटाकर कुरान की आयतें लगा दी गईं। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं को जैसे इसकी सूचना मिली। वे स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा ये पूरी तरह से इस्लामिक जिहाद चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/sk9KLZG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *