DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के लोकप्रिय नेता:क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल बोले- उन्होंने भारत को विश्व में पहचान दिलाई

फर्रुखाबाद में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर हुआ। इसमें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। प्रकाश पाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक थे। अपनी प्रखर वाणी, कविताओं और राजनीतिक सूझबूझ से उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम रोशन किया। पाल ने वाजपेयी के शासनकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी 13 दिन, 13 महीने और उसके बाद पूरे 5 वर्ष की सरकारों में गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने आगे कहा कि वाजपेयी ने भारत की शक्ति को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करते हुए परमाणु परीक्षण किए, जिससे आतंकवादियों को सख्त संदेश मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। प्रकाश पाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सद्भावना यात्रा का जिक्र करते हुए एकता का संदेश देने की बात कही। साथ ही, उन्होंने कारगिल में पड़ोसी मुल्क द्वारा की गई आतंकी घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई करके जवाब देने की वाजपेयी की क्षमता को भी रेखांकित किया। उन्होंने वाजपेयी को “शांति प्रणेता” और “युद्ध विजेता” दोनों बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि संयोजक अतुल दीक्षित ने आभार व्यक्त किया।
संगठन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की गति धीमी है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान से जुड़े और नए मतदाता बनाने का कार्य करें। SIR के अभियान को लेकर क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है। इस अभियान की सफलता ही 2027 की जीत का मूल मंत्र है इसलिए अभियान को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए देश का चौमुखी विकास किया नदियों को नदियों से और सड़कों को सड़कों से जोड़कर भारत की तस्वीर बदलने का कार्य किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजनीति के अजातशत्रु थे। उनके विचार आज भी सुशासन लोकतंत्र और राष्ट्र सेवा की दिशा में सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।


https://ift.tt/vo8ntU9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *