DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई:डॉ. लालजी निर्मल ने प्रतापगढ़ के अटल पार्क में दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़ के बाबागंज स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य और पूर्व राज्यमंत्री डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने अटल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 11 और 13 मई 1998 को पोखरण में पांच भूमिगत परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश घोषित किया था। इस कदम से भारत विश्व मानचित्र पर एक मजबूत वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित हुआ। 2015 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने अटल जी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके समय में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना शुरू की गई थी। इस परियोजना के तहत दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई को राजमार्गों से जोड़ा गया। यह माना जाता है कि अटल जी के शासनकाल में सड़कों का जितना निर्माण हुआ, उतना केवल शेरशाह सूरी के समय में ही हुआ था। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले विदेश मंत्री थे, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया था। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रामजी मिश्र ने किया। इस अवसर पर देवानंद त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, बृजेश पाण्डेय, विजय मिश्रा (किसान मोर्चा), अंशुमान सिंह, रुचि केशरवानी, पिंकी दयाल, राघवेंद्र शुक्ला, देवेश त्रिपाठी, अरुण मौर्या, अभिषेक वैश्य, महावीर पाल, आलोक गर्ग, विद्या सागर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


https://ift.tt/hxcXU3V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *