DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अटल जन्म शताब्दी पर मनाया गया सुशासन दिवस:अटल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को किया गया नमन

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर सुशासन दिवस मनाया गया। भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा स्थल की स्वच्छता और माल्यार्पण के साथ हुआ। यह आयोजन भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य मणिशंकर मिश्रा ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोखरण परमाणु परीक्षण से लेकर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तक, सुशासन से लेकर भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने तक अटल जी के सभी निर्णय राष्ट्र को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में थे। मिश्रा ने आगे कहा कि राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले उनके विचार, कवि हृदय, ओजस्वी वक्तृत्व शैली और कुशल नेतृत्व ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी का विकसित भारत का सपना आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा और ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना को समर्पित कर दिया। वे सच्चे अर्थों में जननायक थे, जिनके विचार आज भी मार्गदर्शक हैं। देशभक्ति का अद्भुत भाव देखने को मिलता है मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि अटल जी की कविताओं और रचनाओं में देशभक्ति का अद्भुत भाव देखने को मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी विचारधारा और संगठनात्मक सोच से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, भावेश शर्मा, संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, रूपेश यादव, सचिन जायसवाल, दीपा ऊमर, संगीता मिश्रा, पंचम यादव, महेंद्र जायसवाल, मनोज केशरी, मनीष त्रिपाठी, शिवनारायण, रोहित त्रिपाठी, हर्षित खत्री, प्रदीप जायसवाल, जितेंद्र अग्रहरी, गुंजन जायसवाल और शिखर गिरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ किया गया।


https://ift.tt/1jQkwEA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *