औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना असेनी गांव के पास हुई, जहां गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के डेरा गांव निवासी 22 वर्षीय हिमेश पुत्र सतेंद्र के रूप में हुई है। हिमेश अपनी बाइक से दिबियापुर के असेनी गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे जब हिमेश असेनी के इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हिमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस से घायल हिमेश को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन चालक का पता लगाया जा सके। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
https://ift.tt/WeysPUl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply