DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘अगर मुकदमा वापस नहीं लिया, तो जान से मार दूंगा’:मैनपुरी में महिला को लाइसेंसी रिवाल्वर से मारने की धमकी, भतीजे पर आरोप

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के मानपुर हरी गांव में एक महिला को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने भतीजे पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानकर गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज कराया था मुकदमा ग्राम मानपुर हरी निवासी स्नेहलता पत्नी कुलदीप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भतीजा अमित कुमार पुत्र देश दीपक 20 जनवरी से उनके घर के बाहर एक पिकअप गाड़ी खड़ी कर रहा था। इस विवाद को लेकर स्नेहलता ने पहले ही थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। लाइसेंसी रिवाल्वर जान से मारने की धमकी पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 31 जनवरी की शाम करीब 4 बजे अमित ने स्नेहलता के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अमित ने कथित तौर पर कहा, “अगर मुकदमा वापस नहीं लिया, तो तुम्हें जान से मार दूंगा।” मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/HW8RCgl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *