DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिलेश बोले, यूपी में अधिकारियों में माफियाओं की दहशत:सीरियल में राम बने अरुण गोविल को भाजपा कहां बैठाती है,दिखाई ही नहीं देते

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि यूपी में अधिकारियों के अंदर माफिया की दहशत है। दहशत इतनी कि उनके घर का वेल्युएशन करने से अधिकारी डर रहे हैं। उनका कहना है कि कफ सिरप बड़ा घोटाला है। जहरीले सिरप से कई लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार आरोपियों को बचा रही है। सैकड़ों-हजारों करोड़ का अवैध कारोबार हुआ। आरोपी सरकार के सजातीय हैं, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही यूपी की कानून व्यवस्था है। अखिलेश यादव मंगलवार को एक निजी चैनल से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों के वोट कटवाने के लिए एसआईआर कर रही है। लोगों को परेशान कर रही। एसआईआर में आधार कार्ड नहीं माना जा रहा। अब मुख्यमंत्री कह रहे कि एसआईआर में 4 करोड़ वोट कट गए। कटे वोट भाजपा के हैं। अगर 4 करोड़ वोट कट गए, तो इस हिसाब से हर विधानसभा में भाजपा के 84 हजार वोट कट गए। मतलब भाजपा अभी से हार गई। अपने विचारों को जबरदस्ती दूसरों पर थोपना चाहती है भाजपा
अखिलेश ने कहा- जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह खुद उसी गड्ढे में गिर जाता है। भाजपा के साथ यही होगा। भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। नेगेटिव सोचती है, दूसरों को नुकसान पहुंचाती है। भाजपा किसी की सगी नहीं। भाजपा भगवानों और महापुरुषों की भी नहीं है। भगवान और महापुरुषों को सिर्फ नारे और स्लोगन तक रखती है। न तो उनके बताए रास्ते पर चलती है और न उनके विचारों पर चलती है। भाजपा अपने विचारों को जबरदस्ती लोगों पर थोपना चाहती है। यूपी में कोई भी अगर कम्युनल भाषा बोलेगा तो यहां की जनता स्वीकार नहीं करेगी। अयोध्या की जनता ने भाजपा को हराकर यह दिखा भी दिया है। भाजपा से जीतना सीख गए, लोकसभा जीते, विधानसभा भी जीतेंगे यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में हारी। विधानसभा चुनाव में भी हारेगी। हम भाजपा से जीतना सीख गए हैं। यूपी में इंडी गठबंधन मजबूत है। हम गठबंधन को और मजबूत बनाएंगे। समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी। इंडिया गठबंधन में सवाल सीट का नहीं, जीत का रहेगा। जो पार्टी भाजपा के खिलाफ सीट जीत सकता है, वह लड़ेगा। उसी को लड़ाया जाएगा। लोकसभा चुनाव में भी हमने ऐसा ही किया था। उसका परिणाम सामने रहा। भाजपा अब यूपी में दूसरे नंबर की पार्टी है। बैंक से लोन लेकर महिलाओं को देंगे 40 हजार रुपए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में तमाम पूंजीपति बैंकों से पैसा लेकर देश और दुनिया में सबसे बड़े उद्योगपति हो गए। अगर देश के टॉप-10 पूंजीपतियों को देखा जाए, तो पता चल जाएगा कि उन्होंने बैंकों से कितना कर्ज लिया है। अखिलेश ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर गरीब महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपए देगी। समाजवादी सरकार भी पूंजीपतियों की तरह बैंकों से पैसा लेगी और गरीब महिलाओं को देगी। सपा पहले भी जब सरकार में थी, तब महिलाओं को 500 रुपए महीना पेंशन देती थी। आने वाले समय में पेंशन और बढ़ाकर देंगे। संसद में अरुण गोविल कहां बैठते हैं, दिखाई नहीं देते अखिलेश ने कहा- हम लोग अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। जब इंडी गठबंधन बना था, तब तय हुआ था कि जिस राज्य में जो क्षेत्रीय दल मजबूत होगा, भाजपा को हराने के लिए उसी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद को लोकसभा में आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारी पार्टी के सीनियर नेता है। इसीलिए हम अवधेश प्रसाद को आगे बैठाते हैं। भाजपा के लोग उनके बारे में नकारात्मक सोचते हैं। हम तो अयोध्या से जीते। लेकिन, रामायण धारावाहिक में भगवान श्रीराम बने अरुण गोविल को भाजपा संसद में कहां बैठाती है? वे दिखाई ही नहीं देते। हम चाहते हैं कि भाजपा उन्हें भी आगे की सीट पर बैठाए, लेकिन वो ऐसा नहीं करेगी। युगांडा की करेंसी से भी कमजोर हो गया अपना रुपया अखिलेश ने कहा- भाजपा के लोगों की सोच नकारात्मक है। जब हमने मुख्यमंत्री आवास छोड़ा, तो भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धुलवाया। नए घर में जाने पर पूजा-पाठ और गृह प्रवेश तो सब करते हैं। लेकिन, यूपी में किसी मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास गंगाजल से नहीं धुलवाया था। इसी तरह से कन्नौज में एक मंदिर में पूजा करके मेरे जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धोया। जबकि वहां के पुजारी मना कर रहे थे कि ऐसा मत करिए, लेकिन भाजपा के लोग नहीं माने। भाजपा समाज में नफरत पैदा करती है। भेदभाव करती है। भाजपा की सरकारों ने देश को बर्बाद कर दिया। रुपया लगातार गिर रहा है। अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। प्रधानमंत्रीजी जिन देशों के दौरे पर गए हैं, आज हमारा रुपया उनसे भी कमजोर दिखाई दे रहा। युगांडा और भारत की करेंसी की तुलना करने पर हमारा रुपया गरीब दिखेगा। भाजपा के लोग अर्थव्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं। वे बताएं कि हमारे देश की परकैप्टा इनकम क्या है? यूपी की परकैप्टा इनकम क्या है? भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है, जमीन पर कोई निवेश नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है और सांप्रदायिक राजनीति करती है। भाजपा ने कहा कि मिसाइल बनेगी, डिफेंस एक्सपो कराया था। इन्वेस्टमेंट के सपने झूठे साबित हुए। जमीन पर निवेश नहीं दिखाई दे रहा। नौकरी-रोजगार नहीं है। नदियों की सफाई नहीं हुई भाजपा ने कहा था कि दिल्ली में यमुना साफ कर देंगे। लेकिन, यमुना की हालत सबके सामने है। दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है। एयर क्वालिटी का बुरा हाल है। भाजपा सरकार न गंगा को साफ कर पाई, न अन्य नदियों को साफ किया।


https://ift.tt/cxBbhgX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *