DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिलेश बोले-चुनाव आयोग को BJP का झंडा लगा लेना चाहिए:अमेरिका से डील नहीं, ढील हुई; पूरा बाजार उनके हाथ में दे दिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR को लेकर एक बार फिर चुनावा आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-चुनाव आयोग को अपनी बिल्डिंग पर BJP का झंडा लगा लेना चाहिए। जो SIR चल रहा है, इसमें भाजपा के लोग शामिल है, वो जिसका वोट कटवाना चाहते हैं, वो कटवाते हैं। जिसका जुड़वाना चाहते हैं, जुड़वाते हैं। उन्होंने कहा- अगर हम कोई शिकायत करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग उसको नजरअंदाज कर रहा है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उनकी जिम्मेदारी है कि वोट ज्यादा से ज्यादा बनें। चुनाव आयोग के लोगों का जिस तरह का व्यवहार है, उससे ऐसा लगता है कि वो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका से हुई डील पर भी सपा प्रमुख ने तंज कसा। उन्होंने कहा-यह जो डील हुई है, यह डील नहीं ढील है। हमारा पूरा बाजार उनके हाथ में दे दिया। अखिलेश ने कहा- डॉ. राम राम मनोहर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस और नेताजी सहित तमाम समाजवादी नेताओं ने हमेशा कहा कि सबसे ज्यादा खतरा हमें किसी से है तो चीन से है। रेजांग ला मेमोरियल भी जहां बना था उसको हटाकर कई किलोमीटर दूर बनाया गया। सपा के सांसद राम गोपाल यादव ने सत्र न चलने पर कहा- मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं। लेकिन इस तरह से सस्पेंड नहीं किया गया। वहीं, मेरठ से भाजपा सांसद अरुण गोविल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- उनके व्यवहार की जितनी निंदा की जाए कम है। इस तरह का व्यवहार अगर एक सांसद करें तो बहुत शर्मनाक है। संसद के बजट सत्र में यूपी के सांसदों ने क्या-क्या किया, नीचे पढ़िए…


https://ift.tt/EN06tWD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *