DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिलेश ने नए साल पर बाटी-चोखा पार्टी दी:बुजुर्ग ने गिफ्ट में गुड़ दिया; सपा प्रमुख बोले- CM ने अफसरों को वोट बेईमानी का मैसेज दिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को नए साल पर बाटी-चोखा की पार्टी दी। यह पार्टी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में रखी गई। जिसमें शिवपाल यादव समेत अन्य सांसद-विधायक शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश भाजपा पर निशाना साधना नहीं भूले। उन्होंने 23 दिसंबर को हुई भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर कहा, बाटी-चोखा और लिट्टी-चोखा में सिर्फ क्षेत्रीय शाब्दिक भेद है। बराबरी का भाव रखने वालों के लिए मूलतः सब एक ही रूप है। अखिलेश ने कहा- भाजपा विधायक बैठे-बैठे लिट्‌टी चाेखा खा रहे थे। अगर वो सरकार के खिलाफ खड़े हो गए, तो क्या होगा? अब भाजपा बाटी-चोखा की भी जांच कर रही है। सपा प्रमुख ने SIR के बहाने वोट चोरी का मुद्दा उठाया। कहा, जिस समय मुख्यमंत्रीजी ने कहा था कि 4 करोड़ वोट कट गए हैं। उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेइमानी करने का मैसेज दिया। अब अखिलेश की 6 बड़ी बातें पढ़िए… सभी नेता और कार्यकर्ता अपना व्यवहार और भाषा ठीक रखें
भाजपा सरकार ने लोगों को परेशानी और संकट में डाला है। जनता के हित में सपा सरकार बनाना जरूरी है। वर्ष 2026 अगला साल 2027 लेकर आ रहा है। मंजिल सामने है। विधानसभा चुनाव में अब समय बहुत कम बचा है। कार्यकर्ता और नेता बूथ-बूथ पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता अपना व्यवहार और भाषा ठीक रखें। जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख के साथी बने। 2027 में भाजपा की नकारात्मक सरकार को हटाना है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता त्रस्त है। भाजपा कमजोर हो चुकी है। भाजपा जब कमजोर होती है तो और साम्प्रदायिक हो जाती है। इस सरकार ने कानून व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी
साइबर क्राइम और फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा ने डायल 100 और 1090 सेवा को खराब कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश के जिलों-जिलों में गरीबों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे है। भाजपा पहाड़ को भी खा लेना चाहती है
ये लोग अरावली पहाड़ को भी नहीं छोड़ना चाहते है। इनकी नीयत अरावली पर कब्जे और लूट की है। भाजपा पहाड़ को भी खा लेना चाहती है। भाजपा सरकार में हर तरह का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। भाजपा की सरकारों ने मां गंगा और गोमती, यमुना सहित सभी नदियों को बर्बाद कर दिया। नदियों की सफाई नहीं हुई। नदियों की सफाई के लिए आया बजट लूट लिया। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा धोखेबाज पार्टी, हर वर्ग को धोखा देती है
भाजपा सरकार PDA को आरक्षण नहीं देना चाहती। नौकरियों की लूट मची है। इस सरकार ने PDA की 30 हजार नौकरियां छीन ली। भाजपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है। PDA को संविधान में दिया गया हक और अधिकार नहीं दे रही है। जो PDA के खिलाफ है वे संविधान के खिलाफ है। हक और सम्मान के खिलाफ है। भाजपा धोखेबाज पार्टी है। हर वर्ग को धोखा देती है। हर महिला को देंगे साल में 40 हजार रुपए
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रूपया मिलेगा। सपा जो वादा करती है, उसे निभाती है। सपा सरकार में ही किसान, मजदूर, गरीब, सबका भला होगा। किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी
विकास कार्य ठप है। बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी है। लोगों को बिजली नहीं मिलती, लेकिन बिल ज्यादा आता है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया। एक भी यूनिट अतिरिक्त बिजली उत्पादन नहीं किया। इस सरकार के कारनामों का खामियाजा जनता भुगत रही है। लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। वैक्सीन का खतरा आज भी बना हुआ है। ———– यह खबर भी पढ़िए:- रैपिड-ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की सगाई हुई:गाजियाबाद में एक हफ्ते में शादी; लड़की BCA, लड़का ‌B.Tech कर रहा गाजियाबाद में नमो भारत रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की इंगेजमेंट (सगाई) करा दी गई। साथ ही शादी की तारीख भी फिक्स कर दी गई। एक सप्ताह में दोनों की शादी कर दी जाएगी। दोनों एक ही बिरादरी से हैं और बालिग हैं। दोनों गाजियाबाद के बड़े कॉलेजों से पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रा एक कॉलेज से BCA कर रही, तो छात्र दूसरे कॉलेज से बीटेक (इंजीनियरिंग) कर रहा। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/Sr89hCo

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *