अखिलेश यादव की मति मारी गई है। उन्हें समझ नहीं आता कि क्या बोल रहे हैं। भगवान उनकी जिह्वा पर सरस्वती का वास कराएं, मति और वाणी को शुद्ध करें ताकि राष्ट्रहित और जनहित की बात कर सकें। अखिलेश को भाजपा को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। ये बातें उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को जौनपुर में कहीं। उनका यह बयान अखिलेश यादव के उस बयान के विरोध में आया, जिसमें सपा प्रमुख ने भाजपा को ‘राष्ट्रवादी नहीं, राष्ट्रविवादित पार्टी’ कहा था। अरविंद शर्मा ने कहा- भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने खून-पसीने से जनता की सेवा करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से बड़ा राष्ट्रवादी कोई नहीं। भाजपा राष्ट्रवाद की परिभाषा को जीने वाली पार्टी है। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा खेल कूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पैतृक आवास पहुंचे थे। जहां उन्होंने गिरीश यादव के दिवंगत पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही बिजली विभाग के कैंप का निरीक्षण कर जनता की समस्याओं को भी सुना। अब पढ़िए दिनेश शर्मा ने और क्या कहा… ‘हनुमान चालीसा-रामचरित मानस पढ़ें अखिलेश, आचरण सुधरेगा’
वंदे मातरम् गीत पर अखिलेश यादव के विवादित बयान पर भी ऊर्जा मंत्री ने हमला किया। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव को यह भी ज्ञात नहीं है कि शास्त्रों में सुनना, कहना और गाना, व्यक्ति के आचरण का पहला पायदान माना गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा- जब कोई रामचरित मानस या हनुमान चालीसा पढ़ता, कहता या गाता है तो श्रीराम और हनुमान की बातों का मनन होता है, जिससे आचरण में सुधार आता है। मैं कामना करता हूं कि अखिलेश यादव इस बारीकी को समझें। जनता सब जानती है किसने क्या किया?
ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा- जनता सब जानती है कि भाजपा सरकार ने क्या काम किया है। विपक्ष निराश-हताश है क्योंकि उनकी राजनीति अब नहीं चल रही है। इसलिए उलूल-जुलूल बयान दे रहे हैं। बेमतलब के मुद्दे उठा रहे हैं। सरकार के हर काम पर उंगली उठा रहे हैं। 33 हजार का बिल 13 हजार में निपटाया
पत्रकारों से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री ने सरकार की बिजली बिल निपटाओ योजना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि एक परिवार का 33 हजार रुपए से अधिक का बिल हमने मात्र 13 हजार रुपए में निपटाया है। उन्होंने कहा कि हर जिला, हर विद्युत मंडल, हर पंचायत और मोहल्ले में शिविर लगाकर लोगों को राहत दी जा रही है। मंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक फायदा लें। ————————————— ये खबर भी पढ़िए… अखिलेश बोले-हम बच्चों को पढ़ाते हैं, तो मुकदमा होता है:खुद तो स्कूल बंद कर रहे, सपा सांसदों ने लगाए PDA जिंदाबाद के नारे संसद के शीतकालीन सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हो रही है। इसके लिए 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। विपक्ष पर निशाना साधा। कहा- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। ये उसका तुष्टीकरण की राजनीति को साधने का तरीका था। तुष्टीकरण की राजनीति के दबाव में कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे के लिए झुकी। इसीलिए कांग्रेस को एक दिन भारत के बंटवारे के लिए भी झुकना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/s28zIaK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply