DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ:अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ

अंबेडकरनगर पुलिस कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम संविधान के महत्व और उसके सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शंकर ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को ‘भारत के संविधान’ की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन कराया। उन्होंने संविधान में निहित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी, ताकि सभी अपने दायित्वों को समझ सकें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संविधान में निहित प्रमुख मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ, निष्पक्ष और संवेदनशील होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई, जो एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के लिए आवश्यक है। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित न रहकर, बल्कि समाज में संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की गहरी समझ एक प्रहरी को अधिक उत्तरदायी, संयमित और जनता के प्रति समर्पित बनाती है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत होता है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव, विभिन्न पुलिस उपाधीक्षकगण, अन्य राजपत्रित अधिकारीगण और प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


https://ift.tt/NtJnoOx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *