DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में फर्जी दस्तावेजों से जमीन का बैनामा:उपनिबंधक पर मिलीभगत का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नारियांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आलापुर उपनिबंधक महिमा मिश्रा की कथित मिलीभगत से उनकी जमीन का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा करा लिया गया है। सूर्य प्रकाश सिंह के अनुसार खतौनी में उनका नाम न होने के बावजूद एक कूट रचित विलेख पत्र तैयार किया गया। इसमें बिना किसी प्रतिफल के उनकी जमीन बेच दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी आराजी मौजा गनपतपुर, परगना बिड़हर, तहसील आलापुर, खाता संख्या 335/फसली वर्ष 1429/1434 की गाटा संख्या 240/0.351 का विक्रय किया गया। सूर्य प्रकाश सिंह ने यह भी बताया कि वरासत और वसीयत से संबंधित विवाद विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं, और न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी पारित किया गया है। इसके बावजूद, 24 जनवरी 2026 को फर्जी और जालसाजीपूर्ण तरीके से विक्रय पत्र तैयार कर लिया गया। इस विक्रय पत्र में क्रेता प्रमोद कुमार (निवासी मंसूरगंज), विक्रेता वंदना पत्नी प्रदीप, गवाह सीमा पत्नी अजय जायसवाल (निवासी नरियांव) और प्रदीप पुत्र चंद्रशेखर (निवासी ककरहा) तथा बैनामा लेखक विंध्याचल दुबे शामिल हैं। सूर्य प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित विपक्षीगणों के विरुद्ध सक्षम धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।


https://ift.tt/H6s7Bmk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *