DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में घना कोहरा और ठंडी हवाएं:न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

अंबेडकरनगर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने से पूरे जिले में ठंड में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखे और लोग हेडलाइट जलाकर सफर करने को मजबूर रहे। बुधवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा था, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया था और धूप निकल आई थी। हालांकि शाम होते-होते फिर से ठंड बढ़ गई, जो गुरुवार सुबह और अधिक तीव्र रूप में देखने को मिली। बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग आग तापते दिखे। घरों में भी हीटर और गर्म पेय पदार्थों का उपयोग बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक जिले में इसी तरह ठंड और कोहरे का असर बना रहने की संभावना है। लोगों को सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/FErmnQW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *