अंबेडकरनगर जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार सुबह से चल रही हवा और कोहरे ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। बीते गुरुवार को दोपहर में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार को घना कोहरा छाने और ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर लगातार अलाव जलवा रहा है। इसके साथ ही बेघर लोगों के लिए रैन बसेरे भी संचालित किए जा रहे हैं। लगातार पड़ रही ठंड के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज की आधी बसें डिपो में ही खड़ी हैं। आज से विद्यालय खुलने के कारण बच्चों को कड़ाके की ठंड में स्कूल जाना पड़ रहा है।
https://ift.tt/UOtB2pH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply