अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय को जल्द ही भीषण जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। अकबरपुर से बसखारी तक फोरलेन मार्ग पर जिला मुख्यालय के बाहर बाईपास बनकर तैयार है, लेकिन दो ओवरब्रिज के अभाव में आवागमन बाधित था। अब शासन ने इन ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। बाईपास के बीच अकबरपुर से अयोध्या रेल लाइन और अकबरपुर से टांडा रेल लाइन पर दो ओवरब्रिज नहीं बनने से काम रुका हुआ था। इन दोनों रेल लाइनों पर ओवरब्रिज बनाने के लिए 283 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। एमएलसी के प्रयासों से इसका निर्माण होते ही बाईपास पर आवागमन शुरू हो जाएगा। वर्ष 2021 में स्वीकृत 11.41 किलोमीटर लंबे अकबरपुर बाईपास की पुनरीक्षित लागत बढ़कर 535 करोड़ 35 लाख 72 हजार रुपये हो गई है। इस लागत में बाईपास मार्ग के अयोध्या-अकबरपुर रेलखंड और टांडा-अकबरपुर रेलखंड पर फोरलेन ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल है। बजट के अभाव में कार्य प्रभावित हो रहा था। बाईपास के अकबरपुर-टांडा रेलखंड पर 991 मीटर लंबे फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण की लागत अब 176 करोड़ 18 लाख 23 हजार रुपये हो गई है। वहीं, अयोध्या-अकबरपुर रेलखंड पर 714 मीटर लंबे फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण की लागत बढ़कर 106 करोड़ 10 लाख 66 हजार रुपये हो गई है। यह बाईपास अकबरपुर-अयोध्या मार्ग-आजमगढ़ मार्ग से निकलकर जिला मार्ग अकबरपुर-गौहनिया व अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग होते हुए टांडा-लुंबिनी हाइवे से मिलता है। अकबरपुर नगरपालिका परिषद की बाजार में घनी आबादी होने के कारण इस बाईपास का निर्माण आवश्यक है। बाईपास के बनने से अकबरपुर-अयोध्या मार्ग-आजमगढ़ मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश किए बिना निकल जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या कम होगी, आम लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और जिले का सर्वांगीण विकास होगा। एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने बताया कि अयोध्या-बसखारी मार्ग पर बाईपास व दोनों फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्रभावित था। कार्यदायी संस्था द्वारा भेजे गए पुनरीक्षित आगणन लागत की स्वीकृति शासन से मिल गई है, जिससे बजट की कमी दूर हो गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही निर्माण पूरा कराकर समस्या दूर कर दी जाएगी।
https://ift.tt/8pqB7wH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply