DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़:लखनऊ में 5 तस्कर गिरफ्तार, कोकीन-गांजा-अफीम बरामद

लखनऊ में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने यूपी ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अवैध मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली से लखनऊ तक फैले नेटवर्क का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कोकीन, गांजा, अफीम और ऑर्गेनिक गांजा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

दिल्ली से लखनऊ तक फैला नेटवर्क
एसटीएफ को बीते कुछ दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि दिल्ली से अवैध रूप से कोकीन, अफीम, ऑर्गेनिक गांजा और गांजा लाकर लखनऊ में सप्लाई की जा रही है। इस सूचना पर एटीएस ने टीमों को सक्रिय किया और लगातार सर्विलांस व इनपुट कलेक्शन के बाद गिरोह को ट्रैक किया गया।
चारबाग के पास दबिश, पांच आरोपी दबोचे गए
05 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे एटीएस टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास वाली गली में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से नशे की खेप लाकर लखनऊ में सप्लाई करते थे और यहां इनके स्थानीय नेटवर्क के जरिए माल खपाया जाता था।
बरामदगी में कोकीन से लेकर ऑर्गेनिक गांजा तक
एटीएस ने आरोपियों के पास से 17 ग्राम अवैध कोकीन, 2 किलोग्राम अवैध गांजा, 1.5 किलोग्राम अवैध अफीम और 200 ग्राम ऑर्गेनिक गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही 8 हजार रुपये नकद और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनसे नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
स्कूल-कॉलेज और नाइट क्लब थे निशाने पर
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ के नामी स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, नाइट क्लब, पब और बार के आसपास नशे की सप्लाई करते थे। बच्चों और युवाओं को आसान शिकार मानकर छोटे-छोटे पैकेट में मादक पदार्थ बेचे जाते थे ताकि किसी को शक न हो।
ड्रेस कोड और तय रेट पर होती थी डील
गिरोह के सदस्यों का एक तय ड्रेस कोड था, जिससे वे एक-दूसरे की पहचान करते थे। मादक पदार्थ 8 से 10 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचे जाते थे। ग्राहक से संपर्क मोबाइल और मैसेजिंग ऐप के जरिए किया जाता था और डिलीवरी तय स्थानों पर दी जाती थी।
हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना हजरतगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।


https://ift.tt/3eOawx9

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *