DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंतरजनपदीय साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार:फर्जी न्यूड फोटो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था गिरोह

सोनभद्र पुलिस को साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। म्योरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सोनभद्र ने एक अंतरजनपदीय संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कानपुर नगर से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई अधिकारी बनकर दी धमकी म्योरपुर निवासी सुषमा गुप्ता को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पैसों की मांग की और धमकी दी कि रकम न देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी तथा उनकी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। आरोप है कि ठगों ने महिला का मोबाइल हैक कर धन उगाही का भी प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर म्योरपुर थाने में बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जांच पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच साइबर क्राइम थाना सोनभद्र को सौंपी थी। कानपुर से हुई गिरफ्तारी साइबर क्राइम निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से छापा मारकर गिरोह के चार सदस्यों में सुरेंद्र कुमार, गोलू राजपूत, मोहम्मद जुनेद, अनुराग सिंह (सभी निवासी कानपुर नगर) को गिरफ्तार किया। ऐसे करता था गिरोह ठगी पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड हासिल करता था। सिम विक्रेता पीओएस मशीन से वैध-अवैध तरीके से सिम एक्टिवेट कर ठगों को सप्लाई करते थे। अश्लील वीडियो दिखाने के बहाने लोगों को फंसाया जाता था। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था। ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदा दिखाकर दोबारा एक्टिवेट कराया जाता था। अब तक आरोपी 100 से अधिक सिम कार्डों का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनभद्र जनपद के कई लोग इस गैंग के शिकार हो चुके हैं। पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान और नेटवर्क के विस्तार की जांच कर रही है।


https://ift.tt/S5K7muE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *