DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंडर-7 मुकाबला का रोमांचक:गुरु तेग बहादुर स्कूल को ऋषभ एकेडमी ने हराया

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले गए अंडर-7 आयु वर्ग के मुकाबले में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की। देवांश वर्मा, आयुष यादव और नीरव के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 19 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आरिश ने 42 रन की पारी खेली, जबकि कबीर जैन और आदित्य ने 40-40 रन बनाए। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष यादव और नीरव ने चार-चार विकेट झटके, वहीं सार्थक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.5 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से देवांश वर्मा ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। वाशिका ने 43 रन बनाए, जबकि शिवांश और फाहद ने 38-38 रन का योगदान दिया। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की ओर से सार्थक और प्रत्यक्ष ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को कोई मुकाबला आयोजित नहीं किया जाएगा।


https://ift.tt/QDegVEt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *