बुलंदशहर की कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार रात एक होमगार्ड ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नशे की हालत में होमगार्ड ने कॉलोनी में गाली-गलौच शुरू कर दी, जिसके बाद उसकी पत्नी ने छत से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार रात आरोपी होमगार्ड शराब पीकर शोर-शराबा और गाली-गलौच कर रहा था। जब आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान उसकी पत्नी छत पर चढ़ गई और नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगी, जिससे कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में गाली-गलौच और छत से ईंट-पत्थर फेंकते हुए साफ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय निवासियों ने कोतवाली देहात पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का आरोप है कि आरोपी आए दिन शराब के नशे में कॉलोनी में हंगामा करता है, जिससे महिलाओं और बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार समझाने के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/mYHnpT4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply