DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हापुड़ में लग्जरी कार से खतरनाक स्टंट का VIDEO:पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान, चालक के खिलाफ कार्रवाई

हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक लग्जरी कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक चलती कार की छत से बाहर निकलकर स्टंट करता नजर आ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और वाहन चालक पर 12 हजार रुपए का चालान काटा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना स्वर्ग आश्रम रोड पर हुई, जो आमतौर पर काफी व्यस्त रहती है। युवक की इस लापरवाही से न केवल उसकी जान को खतरा पैदा हुआ, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी प्रभावित हुई। किसी राहगीर द्वारा बनाए गए वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच की। वाहन की पहचान कर चालक और स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि इस प्रकार के स्टंट कानून का उल्लंघन हैं और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन या इस तरह के स्टंट करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है और ऐसे लापरवाह स्टंट करने वालों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।


https://ift.tt/jqcfF2U

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *