हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। सलारपुर गांव स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के पास हुई इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि मिनी बस सब्दलपुर से भेली देकर अपने निजी स्थान सोनिया विहार, दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान स्याना से गढ़ की ओर जा रहे ट्रक (संख्या UP 15 DT 2498) से मिनी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे के समय मिनी बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 18 से 20 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार हादसे में बस चालक किरण पाल, अशोक कुमार, सुनीता, कपिल कुमार और भगवती घायल हुए हैं। सभी घायलों को गढ़ फाटक के पास स्थित आरएसएम क्लिनिक एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/TOiKpdY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply