हाथरस की मुरलीधर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नाराज लोगों ने ढकपुरा रोड पर जाम लगा दिया। यह घटना आज ढकपुरा रोड स्थित मुरलीधर कॉलोनी में हुई। कॉलोनीवासियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके क्षेत्र में बिजली के खंभे नहीं लगेंगे, वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। लोगों का कहना था कि कॉलोनी में वर्षों से बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। जर्जर हालत में विद्युत केबल हैं, जो अक्सर टूट जाती हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। उनकी मुख्य मांग पहले विद्युत पोल लगाने की थी। लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार करने के बाद, विद्युत विभाग के कुछ कर्मियों ने कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने ढकपुरा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला किया शांत… सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और स्थिति को सामान्य किया।
https://ift.tt/s9yxAHQ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply